- प्रशासनिक उपेक्षा से तीन किलोमीटर तक टूटी है सड़क

PATNA/BEGUSARAI: ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल जयमंगलागढ़ पहुंचने वाले माता भक्तों को तीन किमी तक जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ता है। मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। जबकि प्रतिदिन माता जयमंगला से दर्शन-पूजन करने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अन्य राज्यों के लोग भी सिद्धपीठ माता जयमंगला के दरबार में पहुंचते हैं। साथ ही पुरातात्विक ²ष्टिकोण से भी जयमंगलागढ़ के अध्ययन के लिए भी लोग पहुंचते हैं। विशाल काबर टाल क्षेत्र के किसानों को भी जर्जर मार्ग से परेशानी होती है।

कहते हैं जनप्रतिनिधि

जिला परिषद सदस्य इंदू देवी, मुखिया विकेश कुमार, पंसस मनोज भारती, दीपक सिंह आदि ने जयमंगलागढ़ जाने वाला मार्ग पर ¨चता जताया। साथ ही एमएलए, एमपी और प्रशासनिक अधिकारियों से ध्यान देने की मांग की। वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सतीश कुमार बीरू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ चुनचुन, धर्म प्रेमी निरंजन सिंह आदि ने जयमंगलागढ़ और काबर झील जाने वाली सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।