-बिहार में 13-14 अगस्त को बारिश होने की संभावना

PATNA: राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को 10.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम में बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 13 व 14 अगस्त को बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने के कारण दक्षिण बिहार के इलाकों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं। प्रदेश में 15 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गंगा के तटीय क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है।