-गुरुनानक की 550वीं जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची हांडी साहिब

PATNA: सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 550 वीं जयंती को ले गुरुवार की सुबह पांच बजे तख्त साहिब परिसर से भोर पांच बजे निकली प्रभात फेरी गायघाट होते दानापुर स्थित हांडी साहिब गुरुद्वारा पहुंची। गायघाट व दानापुर में पंच-प्यारे का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालु कथा-प्रवचन श्रवण किया। प्रभात फेरी लगभग नौ बजे तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब लौटी। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं,च्बच्चे-च्च्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय के नारों से तख्त साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभात फेरी का संचालन संयोजक दर्शन सिंह, ते¨जदर सिंह, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ने किया।

बड़ी प्रभात फेरी में बैंड-बाजा

प्रबंधक सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभात फेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी और वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। शनिवार की भोर तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। रविवार को तख्तश्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, गुरु गो¨वद सिंह पथ, चौक होते तख्त हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। बड़ी प्रभात फेरी में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा के साथ-साथ संगत भी रहेंगे। प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुष, युवा विभिन्न मोहल्लों में शबद कीर्तन करते चलेंगे।

पहुंचेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु

प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे। महासचिव के अनुसार गुरुनानक देव जयंती का मुख्य समारोह 12 नवंबर को तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब में मनाया जाएगा। शनिवार को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं सोमवार को इसकी समाप्ति के बाद एक बजे गुरु का बाग से निकलेगा नगर कीर्तन।