-1.23 करोड़ ने पहला टीका तो 22.33 लाख ने दोनों टीके लिए

PATNA: कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण से लड़ाई तेज हो गई है। वैक्सीनेशन के महाभियान के पहले दिन ही बिहार ने बड़ी छलांग लगाई। मंडे से ट्यूजडे के बीच प्रदेश के 4200 केंद्रों पर 7.29 लाख लोगों को टीके दिए गए। 7.29 लाख लोगों में से सर्वाधिक टीके 18-45 उम्र वालों को लगे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार के आंकड़े जारी कर बताया कि युवा आबादी को एक दिन में 5.55 लाख टीके दिए गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7.29 लाख में 7,02,501 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। 18-45 उम्र वाले 5,55,779 को पहली डोज दी गई। इनके साथ 45-59 उम्र वाले 1,18,102 और 60 से ज्यादा उम्र वाले 28,501 को भी पहली डोज मिली और पहली डोज पाने वाले 119 फ्रंटलाइन वर्कर भी रहे।

दूसरी डोज वालों की संख्या कम

-विभाग के अनुसार पहली डोज की अपेक्षा दूसरी डोज लेने वालों की संख्या कम रही। 26,831 को दूसरी डोज दी गई। इनमें 18-45 उम्र वाले 4984, 45-59 उम्र वाले 14,721 और 60 से अधिक उम्र वाले 6,384 को दूसरी डोज दी गई। इनके अलावा 742 फ्रंटलाइन वर्कर रहे।

-स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सूबे में अब तक 1,45,85,073 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 1,23,51,294 लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली डोज और 22,33,779 को दोनों डोज दी गई हैं। सिर्फ 43,56,615 टीके 18-45 उम्र वालों को दिए गए हैं।

-मंगलवार को 2.62 लाख को टीके वहीं दूसरी ओर कोविन पोर्टल पर जारी आंकड़े के मुताबिक मंगलवार की रात आठ बजे तक 2,62,578 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। ये प्रारंभिक आंकड़े हैं। कोविन पोर्टल के अनुसार बिहार में अब तक 1,46,12,715 को टीके लग चुके हैं।