-कुख्यात गुड्डू सिंह के भाई ने की फाय¨रग, पंचायत चुनाव से जुड़े तार

KHAGARIYA: खगडि़या जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा स्थित अनुसूचित टोला के पास बुधवार को जेल में बंद कुख्यात गुड्डू सिंह के भाई सुड्डू सिंह ने अंधाधुंध फाय¨रग की। इसमें पसराहा निवासी व एक निजी स्कूल के शिक्षक नृपेंद्र कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, राजद नेता साकेत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पसराहा समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना के तार आगामी पंचायत चुनाव से जुड़े बताए जा रहे हैं। जेल में बंद गुड्डू सिंह की पत्नी नीतू अभी पसराहा पंचायत की मुखिया है। साकेत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू की मां आगामी पंचायत चुनाव में यहां से मुखिया पद की भावी प्रत्याशी हैं। साकेत अपनी मां के समर्थन में पसराहा अनूसुचित टोला निकले थे। उसने नृपेंद्र को भी बुला लिया था। नृपेंद्र के आने बाद अचानक सुड्डू सिंह ने फाय¨रग शुरू कर दी। गोली लगने से नृपेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल साकेत को गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने बेगूसराय रेफर कर दिया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि सुड्डू सिंह ने साकेत की मां को चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

जेल में बंद गुड्डू सिंह के भाई सुड्डू सिंह ने फाय¨रग की है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

-मनोज कुमार, एसडीपीओ, गोगरी