PATNA : अशोक राजपथ पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जम में फंसकर लोग बुरी तरह परेशान रहे। गायघाट से लेकर महेन्द्रू तक की लगभग तीन किलोमीटर मुख्य सड़क बदहाल हो गयी है। इस वजह से यहां हर दिन जाम लग रहा है। इस सड़क से बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती का पीएमसीएच, एनएमसीएच, श्री गुरु गो¨वद सिंह अस्पताल, त्रिपोलिया अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। आलमगंज, नन्मुहिया मोड, बीएन आर रोड, चौधरी टोला, पत्थर की मस्जिद चौराहा, सुलतानगंज, महेन्द्रू आदि जगहों पर अशोक राजपथ जाम रहा। वाहनों को नियंत्रित कर लोगों को जाम समस्या से निजात दिलाने का प्रयास नागरिकों ने सड़क पर उतर कर किया। वाहन चालकों का कहना था कि सड़क पर गड्ढे के कारण ई रिक्शा अधिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। हड्डी रोग से लेकर सर्वाइकल से ग्रसित लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के कारण सड़क बदहाल होने से जाम गहरा गया है। जाम नियंत्रण करने का फिलहाल कोई उपाए नहीं है।