सैकड़ों महिलाओं ने किया पार्टिसिपेट

लायंस क्लब पटना प्रियदर्शनी द्वारा होटल चाणक्या के दरबार हॉल में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्लब से जुड़ी 150 से अधिक महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया और जमकर सावन महोत्सव को इंज्वाय किया। गाना, डांस, हाउजी, मेहंदी प्रतियोगिता, रेट्रो के साथ सावन क्लीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

झूमने लगे व्यूअर्स

डब्बु शुक्ला व उनकी पार्टी ने संगीत व गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक धमाकेदार गाने पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष लायन प्रेम लता गुप्ता, लायन आशा जायसवाल, लायन रंजना चौधरी, लायन शांता जगवानी, लायन पुष्पा सिन्हा सहित लायंस क्लब की कई मेंबर्स मौजूद थीं।