-कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, एक एमएलसी सीट भी मिलेगी

PATNA: महागठबंधन से हटने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को एनडीए में बुधवार को वीआईपी ट्रीटमेंट यानी एंट्री मिल गई। वीआइपी 11 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उसे एक एमएलसी सीट भी मिलेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। संजय जायसवाल, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की मौजूदगी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को राजग में शामिल हुए। जायसवाल ने मिलन समारोह में कहा कि जेडीयू ने जैसे मांझी की पार्टी हम को सात सीटें दी है, वैसे ही बीजेपी अपनी 121 सीटों में वीआइपी को 11 सीट देगी।

एक बार फिर घर में आ गए

मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत में आरजेडी द्वारा पीठ में खंजर घोपने और अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा कि जिस गठबंधन से हमने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर हम उसी घर में आ गए हैं। यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है। बीजेपी के कई नेताओं के लोजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पर भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राजग में जिसे नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, वह कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने किया।

राजद-कांग्रेस ने किया अपमान : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने हमेशा अतिपिछड़ों का अपमान किया और उन्हें दिया। कांग्रेस ने अतिपिछड़ों के लिए गठित काका कालेलकर और मुंगेरीलाल कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने एक भी अति पिछड़ा को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने 25 सीटें अतिपिछड़ों को दीं, 12 जीत कर आए। राजद ने केवल 5 अतिपिछड़ों को टिकट दिया, इसी का परिणाम है कि लालू प्रसाद जिन अतिपिछड़ों को कभी अपना 'जिन्न' बताया करते थे वे आज राजद से अलग हो चुके हैं।