पटना(ब्यूरो)। विभिन्न देशों के संग्रहालयों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने व लोगों को सभ्यता व संस्कृति से रू-ब-रू कराने को लेकर तैयारी चल रही है। जी-20 के तहत कलाकृतियों की प्रदर्शनी व म्यूजियम बिनाले का शुभारंभ बिहार संग्रहालय में सात अगस्त से आरंभ होगा। संग्रहालय के स्थापना दिवस सात अगस्त से म्यूजियम बिनाले, जी-20 कार्यक्रम के तहत लोगों को विभिन्न देशों की कलाकृतियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। म्यूजियम बिनाले के तहत सात अगस्त से 30 दिसंबर तक कलाकृतियों की प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। बिनाले में दर्शकों को न्यूर्याक के द मेट्रोपालिटन म्यूजियम आफ आर्ट को आनलाइन देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रूसी तकनीक से बने गुंबद में वीडियो के जरिए भारत के वैदिक काल को दिखाया जाएगा। नेपाल की देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, पटना शहर संग्रहालय के रूप में कैसे विकसित हो रहा है इसके बारे में पटना -ए सिटी आफ म्यूजियम कार्यक्रम के तहत लोगों को जानकारी दी जाएगी। बिनाले के दौरान सालार जंग म्यूजियम हैदराबाद, छत्रपति शिवाजी संग्रहालय मुंबई, कलाकार उदयराज की फोटोग्राफी के जरिए विभिन्न देशों में सूर्य की पूजा, पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित समेत अन्य कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र होगा। संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि हर देश के संग्रहालय में वहां के इतिहास और संस्कृति की झांकी होती है। वह हमें अतीत की परंपरा और विरासत का दर्शन कराती है। विभिन्न देशों के संग्रहालय को कार्यक्रम के तहत एक मंच पर लाना है ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। म्यूजियम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे का है। बिनाले के दौरान देश भर के इतिहासकार व शोधकर्ता भी शामिल होंगे।

पद्मश्री की कलाकृतियां बढ़ाएंगी शोभा

जी-20 कार्यक्रम के तहत अलग-अलग देशों के 20 सदस्य, नौ अतिथि राष्ट्र के प्रतिनिधि व 20 कलाकार अपने देश के होंगे। इसमें बिहार के तीन कलाकार रजत घोष, सुबोध गुप्ता और संजय कुमार के कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएगी। चीन के वू वेइशान की बनाई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जर्मनी से आइजैक चोंग वेई की डाई मूटर, द मदर, इटली के फ्रांसेस्का लियोन की थ्री रोज इंस्टालेशन, मारीशस से धर्मदेव निर्मल हैरी के बेसिक ला आफ लाइफ एनर्जी, आस्ट्रेलिया से पियानो, जापान से स्क्राल पेंङ्क्षटग, आस्ट्रेलिया से मिक्स मीडिया पेंङ्क्षटग समेत अन्य देशों की कलाकृतियां संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं, देश के जयश्री वर्मन, अर्पणा कौर, परेश मैती, पीआर दरोज, संजय कुमार, चंद्रा भट्टाचार्य, सीमा कोहली, जयश्री चक्रवर्ती, रघु राय, सुदर्शन सेठ्ठी, हिम्मत शाह, सुनील पडवाल, रवींद्र रेड्डी की कलाकृति शामिल होगी। वहीं आयोजन के दौरान प्रदेश के पद्मश्री कलाकार बौआ देवी, गोदावरी दत्त, जगदंबा देवी, सुभद्रा देवी, दुलारी देवी, कपिल देव प्रसाद की बनाई कलाकृतियां प्रदर्शनी का शोभा बढ़ाएगी। बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि जी-20 के तहत सात अगस्त से 27 अगस्त तक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शित किया जाएगा।