-कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिलाई शपथ

PATNA: विधानसभा कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्य शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने फ्राइडे को पद की शपथ ली। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने एनेक्सी सभागार में दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई। शाहनवाज ने उर्दू और पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने ¨हदी में शपथ ली। विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा, सीएम नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्र, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर, गुलाम गौस, तनवीर अख्तर, संजय मयूख, मिश्रीलाल यादव, कुमुद वर्मा, विधानसभा सदस्य संजय सरावगी, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनंद रमण सहित कई पूर्व सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ अधिसूचना पढ़कर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने किया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना भी पढ़ी।

कैलाशपति को माल्यार्पण कर किया याद

विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने बाद शाहनवाज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के संस्थापक कैलाशपति मिश्र की शरण में पहुंच गए। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर शाहनवाज ने कहा कि पहली बार कैलाशपति मिश्र की प्रेरणा से किशनगंज से चुनाव लड़ा था। किशनगंज में जीत के अहम रणनीतिकार और प्रचारक कैलाशपति साबित हुए थे।

पीएम और अध्यक्ष का जताया आभार

उन्होंने विधान परिषद सदस्य बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया। बिहार में विपक्ष द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में सैटरडे को मानव श्रृंखला के सवाल पर तंज कसा। बकौल शाहनवाज, किसानों की जमीन कब्जा करने वाले और कंगाल बनाने वाले युवराज घडि़याली आंसू बहा रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को उग्र आंदोलन के लिए उकसा कर दुनिया के सामने देश को शर्मसार करने का काम किया।