-अंतिम संस्कार के समय घाट पर पटना डीएम और एसएसपी समेत अन्य रहे मौजूद

PATNA: आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ। शैबाल गुप्ता पंचतत्व में विलीन हो गए। फ्राइडे को गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे डॉ। शैबाल के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। घाट पर शैबाल गुप्ता को शस्त्रों से सलामी दी गई। इकलौती पुत्री डॉ। स्मिता गुप्ता ने मुखाग्नि दी।

होती रही उपलब्धियों की चर्चा

शोध संस्थान एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट आद्री के संस्थापक और सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनांस के निदेशक रहे डॉ। शैबाल गुप्ता की उपलब्धियों की चर्चा घाट पर भी होती रही। घाट पर पत्नी डॉ। उषाशी गुप्ता, दामाद सौरव चक्रवर्ती समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इससे पहले पाíथव शरीर बैंक रोड स्थित आवास से आद्री ऑफिस, और फिर वहां से सीधे गुलबी घाट पहुंचा। घर पर भी श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार के समय घाट पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा, एसडीओ मुकेश रंजन और डीएसपी अमित शरण समेत अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।

अस्वस्थ रहने पर भी काम में कमी नहीं आने दी शैबाल गुप्ता ने : सीएम

फ्राइडे को सीएम नीतीश कुमार ने डॉ। शैबाल गुप्ता के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सीएम सुबह करीब 9.30 बजे शैबाल गुप्ता के बैंक रोड स्थित आवास पहुंचे। सीएम ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अस्वस्थ रहने पर भी शैबाल गुप्ता ने अपने काम में कोई कमी नहीं आने दी। हर बार बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण उन्होंने तैयार किया। इस बार भी उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा कर लिया था।

उनका आइडिया बहुत अच्छच था

सीएम ने कहा कि शैबाल गुप्ता हर तरह की चीजों के बारे में जानकारी रखते थे। बिहार में उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। बिहार का आर्थिक सर्वे तैयार करने में वह अहम भूमिका निभाते थे। बिहार के विकास के लिए उनका आइडिया बहुत अच्छच् था। सभी चीजों पर उनका एक अपना दृष्टिकोण रहता था। मुझे गुरुवार को पता चला कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही। मुझे लगा कि वह ठीक हो जाएंगे। अस्पताल के डॉक्टर्स व शैबाल गुप्ता की पुत्री से बातचीत भी हुई थी।