-बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता

<-बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता

PATNA): patna@inext.co.in

PATNA): निशानेबाज श्रेयसी सिंह संडे को बीजेपी में शामिल हो गई। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कमल थामने के बाद श्रेयसी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। ख्9 वर्षीय श्रेयसी सिंह खेल से इतर अब राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वे राजद में शामिल हो सकती हैं, लेकिन अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रेयसी ने संडे को बीजेपी के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी।

हुई थी पुतुल निलंबित

श्रेयसी बतौर बीजेपी उम्मीदवार क्7 वीं विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वे मशहूर शूटर हैं। ख्0क्8 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए ख्0क्ब् राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव ख्0क्9 में बीजेपी से बगावत पर पार्टी ने श्रेयसी की मां पुतुल सिंह को निलंबित कर दिया था।