- आलमगंज स्थित घर से जा रहा था दुकान, एनएमसीएच में भर्ती

PATNA : राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हर दिन मर्डर, लूट, फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लाख कोशिश के बावजूद पुलिस इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। गुरुवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज कुर्मी टोला में बदमाशों ने मिठाई दुकानदार चुन्नू प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एनएमसीएच में भर्ती कराया। घायल दुकानदार की पत्नी सीमा देवी के बयान पर चैलीटाड़ निवासी चंदन उर्फ गोलू के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना का कारण मकान पर दावेदारी से जुड़ा विवाद है। आरोपित की खोज में छापेमारी जारी है।

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

परिजनों ने बताया कि दिन में साढ़े दस बजे कुर्मी टोला निवासी चुन्नू प्रसाद दुजरा स्थित मिठाई की दुकान के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर पूर्व से घात लगाए चंदन उर्फ गोलू चुन्नु से उलझ गया। इस दौरान गोलू ने चुन्नू पर फाय¨रग कर दी। फाय¨रग के दौरान दुकानदार चुन्नू दौड़कर भागने लगा। घर वालों का कहना है कि गोलू लगातार फाय¨रग करता रहा। फाय¨रग के दौरान दुकानदार की कमर, हाथ तथा अन्य हिस्सों में गोली लगी। गोली लगने के बाद दुकानदार जमीन पर गिर पड़ा। उधर फाय¨रग करता गोलू फरार हो गया।

वर्षो से चल रहा विवाद

आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद का कारण मकान पर दावेदारी है। पुलिस के अनुसार जिस मकान में चुन्नू प्रसाद रहते हैं उस पर आरोपित गोलू दावा जता रहा है। उधर, घायल दुकानदार चुन्नू का कहना है कि उक्त मकान की रजिस्ट्री उसके नाम से है। गोलू बराबर मकान खाली कराने का दवाब बना रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। परिजनों की माने तो पिछले सप्ताह भी गोलू ने मकान खाली करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज किया था।