-स्कूलों में सेव इलेक्ट्रिसिटी के अवेयरनेस से जुड़े आई नेक्स्ट के पंफलेट को किया गया डिस्पले

-आई नेक्स्ट की मुहिम 'पावर का मामला' के साथ आए स्कूली बच्चे

PATNA: आई नेक्स्ट की मुहिम 'पावर का मामला' को स्कूली बच्च्चे और स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन खूब सराह रहे हैं। कई स्कूलों में आई नेक्स्ट की इस मुहिम को लेकर चर्चा की गई। स्कूलों में बच्चों को इलेक्ट्रिसिटी के बारे में बताया गया। स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर सेव इलेक्ट्रिसिटी के अवेयरनेस से जुड़े आई नेक्स्ट के पंफलेट को डिस्पले किया गया। बच्चों ने कहा, हम अपने नेबर को भी सेव बिजली के बारे में बताएंगे और खुद बिजली सेव करेंगे। एस रजा हाई स्कूल अलीनगर में सभी क्लास के बच्चों को इलेक्ट्रिसिटी कंजर्वेशन के बारे में बताया गया, साथ ही डीएवी बीएसईबी में भी बच्चों को आई नेक्स्ट के इस अभियान से अवगत कराया गया। बच्चों ने कहा कि हम बिजली बचाएंगे।

हमें अपने घर से इलेक्ट्रिसिटी सेविंग की शुरुआत करनी चाहिए, साथ ही अपने से बड़ों को भी यह बताना चाहिए।

-अरसलान, ए‌र्ट्थ, एस राजा हाई स्कूल

हमलोगों को सर ने इलेक्ट्रिसिटी सेविंग के बारे में बताया। हमलोगों ने आई नेक्स्ट में भी पढ़ा है। अब इलेक्ट्रिसिटी सेव करेंगे।

-स्वाती, ए‌र्ट्थ, एस रजा हाई स्कूल

हमें स्कूल में भी सेव एनर्जी के नियम सिखाए गए। अब हम जरूरत पड़ने पर ही बल्ब और फैन का यूज करते हैं और घर से निकलते वक्त स्विच ऑफ करना नहीं भूलते।

-प्रांजली कुमारी, सिक्स्थ, एस रजा हाई स्कूल

हर किसी को एनर्जी सेव करने की जरूरत है। हमें अपने बड़ों से सीखना चाहिए। कभी भी बल्ब या फैन का इस्तेमाल बिना जरूरत के नहीं करना चाहिए।

-प्रेयसी कुमारी, सिक्स्थ, एस रजा हाई स्कूल

सर ने इलेक्ट्रिसिटी सेव करने के बारे में बताया है। अब हम बिजली का मिस यूज नहीं करते हैं। स्कूल व घर में भी इसका ख्याल रखते हैं।

-सुची रानी, सिक्स्थ, एस रजा हाई स्कूल

हमलोगों को स्कूल में बताया गया है इलेक्ट्रिसिटी सेव करने के बारे में। जब जरूरत होती है, तभी फैन और बल्ब को ऑन करते हैं।

-दीक्षा, सेवंथ, डीएवी बीएसईबी

हमलोग कभी भी बिजली का मिसयूज नहीं करेंगे। हमें स्कूल में इसे सेव करने के लिए बताया गया है। हम अपने घर के मेंबर को भी इसके बारे में बताएंगे।

-खुशी, सिक्स्थ, डीएवी बीएसईबी

घर में हमारे पैरेंट्स ने भी आई नेक्स्ट में यह दिखाया था। अब हमलोग बिजली का मिसयूज नहीं करते हैं। स्कूल में भी इसका ध्यान रखते हैं।

-सोनाली, सिक्स्थ, डीएवी बीएसईबी

हमारी जैसी आदत होगी हमारे बच्चे में भी वही आदत डेवलप होगी। इसलिए हमें यह ध्यान रखने की जरूरत है कि कभी भी बिजली का बेजा इस्तेमाल न करें।

-उमेश प्रसाद, मैथ टीचर, एस रजा हाई स्कूल

बच्चों के साथ-साथ हम बड़ों को भी इलेक्ट्रिसिटी सेव करना चाहिए। हमलोग अपने बच्चों को भी इलेक्टिसिटी सेव करने को कहते हैं।

-अमित कुमार, केमेस्ट्री टीचर

आई नेक्स्ट की इस मुहिम की जितनी सराहना की जाए कम है। हमलोगों ने भी आई नेक्स्ट की इस पहल के बारे में अपने बच्चों को बताया और उन्हें एनर्जी सेविंग के तरीके के बारे में भी बताया।

-सबीहा प्रवीण, डायरेक्टर, एस रजा हाई स्कूल