-राज्यसभा सांसद ने किया अंतिम संस्कार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे मौजूद

PATNA: राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक मोदी का संडे को कोरोना से निधन हो गया। गंगा किनारे स्थित पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुखाग्नि दी। 65 वर्षीय अशोक मोदी दो दिन पहले ही कोराना संक्रमित हुए थे।

3 भाइयों में छोटे थे अशोक

कोरोना जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद उन्हें पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही अशोक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुशील मोदी ने संडे को ट्वीट कर अशोक के निधन की पुष्टि की। अशोक अपने पीछे पत्‍‌नी और एक पुत्री को छोड़ गए। सुशील मोदी के तीन भाइयों में अशोक सबसे छोटे थे। अशोक पेशे से व्यवसायी थे। गुलबी घाट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सदस्य मौजूद थे।

सीएम नीतीश समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

सीएम नीतीश कुमार के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्रि्वनी चौबे ने शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने भी अशोक मोदी के निधन दुख जताया है। उन्होंने अशोक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।