पटना (ब्यूरो)। नगर विकास एवं आवास विभाग की कबाड़ से कमाल की थीम पर तैयार झांकी गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महापौर सीता साहू, उप महापौर रेश्मी कुमारी और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने खुशी प्रकट की है। झांकी में थ्री आर थीम रिड्यूस, रीसायकल, रीयूज को इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ङ्क्षपक एमआरएफ की महिलाओं के कार्यो को आधार बनाया गया। झांकी में वेस्ट मटेरियल से तैयार आई लव चकाचक ने पटना गांधी मैदान में मौजूद सभी अतिथियों को सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया। पटना नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कबाड़ से कमाल की थीम पर झांकी तैयार किया था। इसी का प्रतिरूप झांकी के रूप में नजर आया। इसके साथ ही ङ्क्षपक थीम पर महिलाओं ने कचरे के प्रबंधन के साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान की झलक दिखाई।

मौर्या लोक में महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन
नगर निगम मुख्यालय मौर्य लोक परिसर में महापौर और नगर आयुक्त ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उपमहापौर, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य एवं पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अधिक राजस्व वसूली करने वाले हुए सम्मानित
महापौरने मिशन 7 टू 11 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके साथ प्रोत्साहन राशि के रूप में उन्हें 5000 का चेक भी दिया गया। प्रतिदिन मिशन 7 टू 11 की समीक्षा की जाती है।

दिल्ली में परेड में भी महिलाओं ने दर्ज की उपस्थिति
75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की झांकी में पटना नगर निगम की स्वच्छांगिनी रानी देवी, तेतरी देवी, ङ्क्षरकू देवी और इंदु देवी को भारत सरकार द्वारा विशेष अतिथि के रूप में पहली बार बुलायी थी। इससे नगर निगम को गर्व महसूस हो रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि हमारी स्वच्छांगिनी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग ली।