-हवा ने कराया शीतलहर का अहसास, दो दिन तक सर्दी बढ़ने के आसार

PATNA : बर्फीली हवा से ट्यूजडे को पटना का पारा 7 डिग्री डाउन चला गया। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। मंडे को पटना में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिनभर आसमान में बादलों की लुकाछिपी चलती रही। यह स्थिति अगले दो दिन तक बनी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार से बिहार में शीतलहर भी चल सकती है।

न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार ने बताया कि पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे है। ट्यूजडे को पटना की हवा में नमी 88 परसेंट दर्ज की गई। पटना में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में देखा गया बदलाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि इस वर्ष राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। पिछले वर्ष दिसंबर में राज्य का न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। तापमान में वृद्धि के कारण ही इस वर्ष ठंड का असर कम रहा। इस वर्ष न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यही स्थिति आनेवाले दिनों में भी बने रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण बिहार में बारिश की स्थिति बनती है, लेकिन इस वर्ष ऐसा कोई विक्षोभ नहीं आया।

पटना के तापमान में गिरावट का क्रम

1 जनवरी : 22.9

2 जनवरी : 24.2

3 जनवरी : 24.6

4 जनवरी : 26.0

5 जनवरी : 25.9

6 जनवरी : 27.8

7 जनवरी : 28.8

8 जनवरी : 27.2

9 जनवरी : 25.4

10 जनवरी : 26.8

11 जनवरी : 25.2

12 जनवरी : 18