Child labour के खिलाफ बच्चों ने बुलंद की आवाज

- डॉन बास्को स्कूल में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित की गई कई एक्टिविटी

PATNA : बिहार में बाल श्रम की समस्या गंभीर है। इसके कारण न केवल उनका बचपन बर्बाद होता है बल्कि वह अशिक्षित भी रह जाते हैं। इस समस्या के प्रति जागरूकता के मकसद से यूनिसेफ के सहयोग से डॉन बास्को स्कूल में बाल श्रम के खिलाफ ख्ब् - फ्0 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नौंवी क्लास से क्ख्वीं क्लास तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। अभियान के मेन को-आर्डिनेटर एलन कॉवेल ने बताया कि इसका उदे्श्य बाल श्रम की समस्याओं के बारे में न केवल स्कूली बच्चों को अवेयर करना है बल्कि बच्चों के द्वारा आम लोगों, बच्चों के पेरेंट्स और बच्चों को काम पर रखने वाले एम्पलायर से बातचीत कर इसके बारे में अवेयर किया गया।

बच्चों ने दिखायी क्रिएटिविटी

अभियान में शामिल बच्चों ने इसमें आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम नुक्कड़ - नाटक, पोस्टर, स्लोगन काम्पटीशन और ह्यूमन चेन की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ये सभी खुद भी अवेयर हुए। दसवीं क्लास के बच्चों ने बच्चों और गवर्नमेंट ऑफिसरों के साथ इंटरव्यू किया। ग्यारहवीं के बच्चों ने यह एक्टिविटी की।

नौंवी के बच्चों ने ह्यूमन चेन बनाया। दसवीं क्लास में रितिका शालिनी, नौंवी क्लास में शील ठाकुर, ग्यारहवीं क्लास में शालिनी शरण और क्ख्वीं क्लास में सूजन मैथ्यु ने बच्चों को एक्टिविटी के लिए गाइड किया। इसमें डॉन बास्को सहित एक दर्जन स्कूलों ने पोस्टर काम्पटीशन, स्लोगन राइटिंग आदि काम्पटीशन में पार्टिसिपेट किया। काम्पटीशन का रिजल्ट के बाद विनर्स का नाम आज घोषित किया जाएगा।