पटना ब्‍यूरो। पटना वीमेंस कालेज में बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर 2021-24 व 2022-24 की निवर्तमान छात्राओं के लिए धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डा। सिस्टर सेलिन क्रास्टा ए.सी के प्रार्थना संबोधन से हुई, उसके बाद सिस्टर और छात्राओं ने प्रार्थना गीत गाया। विभिन्न छात्राओं ने बाइबल, क़ुरान और भगवत गीता के कुछ छंदों को दोहरा कर धार्मिक धाराओं के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया। 2023-24 की पूर्व प्रीमियर सौम्या श्रीवास्तव ने विदाई भाषण देते हुए कहा कि सफर आसान हो जाता है जब सब साथ चलते हैं। संयुक्त महासचिव अंजलि राजश्री एवं सांस्कृतिक सचिव शैलजा झा ने भी अपने अनुभव को साझा किया। इसके बाद छात्राओं ने एक आभार गीत प्रस्तुत किया।