पटना(ब्यूरो)। राजधानी पटना में गुरुवार को एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन में कड़ी धूप के बजाए बादल चाए रहे। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। पटना समेत प्रदेश में बारिश के हालात बने होने से मौसम सुहाना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ लाइन पश्चिम उत्तरप्रदेश से मध्य उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इस दौरान झोंके के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को बांका, सबौर, दरभंगा, छपरा, मोतिहारी, जिरादेई, वाल्मीकि नगर को छोड़ पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के समस्तीपुर में 9.6 मिमी वर्षा, मोहनिया में 6.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में तीन मिमी, नवादा के हिसुआ में 2.2 मिमी, नवादा के नरहट में 1.4 मिमी, मधेपुरा के ङ्क्षसहेश्वर में 1.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 1.2 मिमी, बांका में 0.5 मिमी एवं अररिया में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना व इसके आसपास के अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना में दोपहर बाद हल्की वर्षा होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। वहीं, प्रदेश के नालंदा, बांका, बक्सर, खगडिय़ा, मुंगेर, अररिया, बेगूसराय, सुपौल, भागलपुर में आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आमतौर पर किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि फसलों व पशुधन की रक्षा करें।

शहरों के तापमान में आई गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान छपरा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री, जीरादेई में दो डिग्री, मोतिहारी में 1.2 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 3.1 डिग्री, बांका में 0.3 डिग्री, सबौर में 0.5 डिग्री, दरभंगा में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
पटना की जलनिकासी के लिए फिर मिले ढाई करोड़

मानसून के दौरान पटना शहर समेत आसपास के इलाकों में जलनिकासी के लिए फिर से ढाई करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से ड्रेनेज पंङ्क्षपग प्लांटों के रखरखाव, संपोषण और संचालन का काम किया जाएगा। यह राशि पटना के ग्रुप-21 के लिए जारी किया गया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है, जिसमें तत्काल आधी राशि खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। इसके पूर्व अन्य 20 ग्रुप के ड्रेनेज पंङ्क्षपग प्लांटों के लिए करीब 37 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से नगर विकास एवं आवास विभाग ने तत्काल 16.87 करोड़ की राशि खर्च करने की स्वीकृति दी थी।