-एक स्कॉर्पियो और बालू लदे ट्रक को किया ज4त

HAZIPUR/PATNA: पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद सोनपुर में बालू कारोबारियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। शायद यही वजह से है कि बुधवार की देर रात सोनपुर थाने के डोमवा घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने फिर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में पुलिस जीप के चालक सहित तीन जवान जख्मी हो गए। बालू माफियाओं ने इस दौरान नदी घाट पर लगी एक नाव में आग भी लगा दी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो व बालू लदे एक ट्रक को भी ज?त किया है। इस मामले में 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने दी थी सूचना

बुधवार की देर रात सारण एसपी हरकिशोर राय पटना से छपरा लौट रहे थे। इसी बीच उन्होंने गो¨वदचक और परमानंदपुर के बीच बालू लदे ट्रकों को निकलते देखा। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को तलब किया। मौके पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, सोनपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार तथा पहलेजा ओपी प्रभारी अर¨वद कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। इसके बाद एसपी के निर्देश पर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने जैसे ही लगभग आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया, बालू माफियाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर आसपास के काफी लोग वहां जुट गए और पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इस घटना में पुलिस गाड़ी का चालक संजय पासवान, सिपाही अमरेंद्र सिंह तथा सिपाही अशोक कुमार पासवान घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।

नाव में लगा दी आग

इसी दौरान उपद्रवियों ने डोमवा घाट के गंगा तट पर खड़ी एक नाव में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप है कि उक्त घाट पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपद्रवी तत्वों ने ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला किया और नाव में आग लगा दी। यह भी आरोप है कि गिरफ्तार किए गए लोगो एवं ज?त गाडि़यों को छुड़ाने का भी उपद्रवियों ने प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।