PATNA: भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के क्क् अफसरों को भी स्थानांतरित कर दिया गया। इसमें अपर समाहर्ता स्तर के कई अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पटना नगर निगम में उप नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित विनय कुमार मंडल को लखीसराय का डीडीसी बनाया गया है तो लखीसराय के डीडीसी रमेश कुमार को कोसी प्रमंडल का उप निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। वहीं पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे ओम प्रकाश को नवादा का अपर समाहर्ता, अरशद फिरोज को शिक्षा विभाग में उप सचिव, जीविका के जिला प्रबंधक गया के रूप में पदस्थापित सत्येंद्र कुमार को वरीय उप समाहर्ता शिवहर, पटना नगर निगम में भू संपदा पदाधिकारी आरती को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, शमीम अख्तर को वरीय उप समहार्ता, लखीसराय, संतोष कुमार को वरीय उप समाहर्ता जमुई, संजय कुमार को वरीय उप समाहर्ता अररिया, पटना के वरीय उप समाहर्ता के रूप में अधिसूचित जगदीश कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग तथा शेखपुरा के अनुमंडलाधिकारी सुबोध कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।