- हेल्थ वर्कर्स के वैक्सीनेशन का समय फ्राइडे को समाप्त

-अब तक 2.25 लाख फ्रंटलाइन वारियर्स ने कराया रजिस्टर्ड

PATNA: बिहार में सैटरडे से फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन शुरू होगा। इससे पहले हेल्थ वर्कर्स के वैक्सीनेशन का समय फ्राइडे को पूरा हो गया। राज्य स्वास्थ्य समिति ने फ्रंटलाइन वारियर्स के लिए फिलहाल हर जिले में दो-दो वैक्सीनेशन केंद्र बनाए हैं। मंडे से इन केंद्रों की संख्या पंजीकरण के आधार पर बढ़ाई जाएगी। हर केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए पांच-पांच प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

7 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय

राज्य स्वास्थ्य समिति ने फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए 7 फरवरी तक का समय निर्धारित है। इस दौरान जितने वारियर्स रजिस्टर्ड होंगे उन्हें अभियान चलाकर कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

अब तक 2.25 ने कराया रजिस्ट्रेशन

राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार फ्राइडे की देर शाम तक राज्य के 2.25 लाख फ्रंटलाइन वारियर्स ने वैक्सीनेशन के लिए को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

इन्होंने कराया रजिस्ट्रेशन

- 1.65 लाख पुलिसकर्मी।

- 07 हजार राजस्व कर्मी।

- 30 हजार नगर विकास कर्मचारी।

- 21 हजार सेना के जवान।

- 25 सौ अन्य विभाग के कर्मचारी-पदाधिकारी।

वैक्सीन की राज्य में उपलब्धता

-तीन किस्तों में प्रदेश को 10.63 लाख वैक्सीन की डोज मिली थी।

-फ‌र्स्ट फेज में 5,49,000 डोज कोविशील्ड।

-सेकेंड फेज में 40,000 डोज कोवैक्सीन।

-थर्ड फेज में 4,75000 डोज कोविशील्ड।

-राज्य में मौजूदा वक्त में उपलब्ध हैं वैक्सीन की 7,10,540 डोज।