- इससे पहले महिला दिवस पर 2,02,137 लोगों का वैक्सीनेशन

PATNA:स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को प्रदेश के करीब साढ़े सात सौ केंद्रों पर 43 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों के साथ दूसरी डोज वाले लोग भी शामिल हैं। इससे पहले महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने 11 सौ केंद्रों पर 2,02,137 लोगों का टीकाकरण किया था। जिसमें अकेले महिलाओं की संख्या 1.15 लाख से अधिक थी।

फ्रंटलाइल वर्कर भी शामिल

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि ट्यूजडे को 43416 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 30,440 है। विभाग के अनुसार ट्यूडे को जिन्होंने पहला टीकाकरण कराया उनमें 45-59 आयु वाले बीमारों की संख्या 3119 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 23793 है। इनके अलावा 3528 अन्य हेल्थ और फ्रंटलाइल वर्कर हैं।

दूसरी डोज भी दी गई

पहली डोज के साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर ट्यूजडे को दूसरी डोज भी दी गई। विभाग के अनुसार मंगलवार को 12976 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। बता दें कि राज्य में विगत तीन महीने में 1087954 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 852895 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 235059 है। इसमें 45-59 आयु के 37441 और 60 से अधिक आयु के 210770 लोग भी शामिल हैं।