PATNA: बिहार में फ्राइडे को 2.48 लाख का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा 1.83 करोड़ के पार पहुंच गया है। पटना में 23,754 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। कोविन पोर्टल ने शुक्रवार की रात नौ बजे तक सूबे में 248648 लोगों का टीकाकरण करने की जानकारी दी। टीकाकरण के लिए 1910 केंद्र बनाए गए थे। इनमें चार केंद्र प्राइवेट अस्पतालों में थे।

पटना में 23 हजार से अधिक को वैक्सीन

पोर्टल के अनुसार पटना में आज 23754, मुजफ्फरपुर में 14,427, गया में 8461, भागलपुर में 18,553, पूर्णिया में 3953, नालंदा में 12,229, बेगूसराय में 4713 तो वैशाली में 6157 का टीकाकरण किया गया। प्रदेश में करीब साढ़े महीने के दौरान 1839869 का टीकाकरण किया गया। जिसमें 1.57 करोड़ को टीके की पहली डोज और 26.35 लाख को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।