पटना (ब्यूरो)। शादियों-पार्टियों में कई बार डांस देखने को मिल जाता है, कभी-कभार तमंचे पर डिस्को भी देखा होगा। शायद पहली बार बालाओं का तमंचा लेकर डांस करते ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। एक नहीं उसकी दोनों हाथों में तमंचा दिख रहा है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है। जहां बीते 13 अप्रैल को शादी समारोह में बार बालाएं डांस कर रही है। इसमें बार बालाएं दोनों हाथों में कट्टा लेकर डांस करतीं दिखी हैं।

कई राउंड फायङ्क्षरग भी हुई

हाथ में कट्टा लिए एक युवक भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। वह चेला पासवान का बेटा ङ्क्षपटू कुमार है। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान कट्टों से करीब पांच राउंड फायङ्क्षरग भी की गई है। थानेदार ने बताया कि युवक की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।

भोजपुरी गीत पर ठुमके लगा रहे थे लोग

भोजपुरी के गीत सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा इस गाने पर युवक बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं। नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो मिलने पर जांच की जाएगी। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी तमंचे पर डिस्को हो चुका है। कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के आयोजन करने वाले हौसले बुलंद हो जाते हैं। खुलेआम अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं।