PATNA: बिहार और झारखंड के टॉप मोस्ट वांटेड विकास सिंह ने बुधवार को पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। विकास पटना के कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला था। एसएसपी की टीम विकास सिंह को रांची के कोकर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर बुधवार को पटना लाई। विकास के पास से 1 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल सेट मिले हैं। विकास रांची में ठिकाना बनाएं हुए था। विकास की योजना पटना को अशांत करने की थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

12 मई को फैलाई थी सनसनी

12 मई को गर्दनीबाग में अपराधियों ने एके 47 से पूर्व वार्ड काउंसलर दीना गोप की हत्या कर दी थी। इसके बाद एसएसपी ने पड़ताल शुरू कर दी। इसी क्रम में पुराने अपराधियों से पूछताछ की गई तो विकास का नाम सामने आया। इसके बाद एसएसपी ने टीम को विकास के पीछे लगा दिया और उसे अरेस्ट कर लिया गया। जांच में पता चला कि विकास एक बार फिर पटना को अशांत करना चाहता है और इसकी तैयारियों में जुटा हैं। हथियार तस्कर आजाद (दाउदनगर, औरंगाबाद) एवं आरा के मुकेश सिंह से दो ए के 47 और 500 कारतूस की डील हुई है। गुप्त सूचना मिली कि विकास सिंह रांची में है और उसे पुलिस ने दबोच लिया।

भोला यादव और दीघा में रंजीत मुखिया हत्याकांड में विकास सिंह शामिल रहा हैं। उसने हाजीपुर कोर्ट परिसर के बाहर हत्या, बिहटा में राजू सिंह अपहरण सहित बिहार, झारखंड एवं प। बंगाल में कई अपराध को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर छापेमारी चल रही है।

मनु महाराज, एसएसपी

पटना