-बिहार संवाद यात्रा 30 जनवरी से 12 फरवरी तक

PATNA: मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष डॉ। राजेंद्र सिंह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से बिहार संवाद यात्रा शुरू करेंगे। संवाद यात्रा 30 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। इसे लेकर डॉ। राजेंद्र सिंह ने फ्राइडे को सीएम नीतीश कुमार से भेंट की। डॉ। राजेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को ले बिहार में चल रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में सीएम से चर्चा की।

नई पीढ़ी की कर सकेंगे रक्षा

जल पुरुष ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि जल को संरक्षित कर और हरियाली को बढ़ावा देकर हमलोग आने वाली पीढ़ी की रक्षा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री की यह सोच काफी दूरदर्शी है। मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा के लिए जलपुरुष को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर मानव भी मौजूद रहे।