पटना (ब्यूरो)। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड पर मानो पर विराम लग गया है। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं होने व पुरवा के कारण ठंड का प्रभाव कम हो रहा है। कोहरे का प्रभाव भी कम रहा है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बांग्लादेश व आसपास समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी के बीच बना हुआ है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। 10.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को पटना, गया, पूर्णिया समेत अन्य भागों में कोहरा छाया रहा। वहीं, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा। पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव कम रहेगा।

तीन वर्षों में तापमान में वृद्धि :
दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन वर्षों बाद दिसंबर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 25 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 2020 में राजधानी का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, 2021 में 22.6 डिग्री एवं 2022 में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख शहरों का तापमान :
शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 25.9 13.1

गया 24.8 10.3

भागलपुर 24.7 15.5

मुजफ्फरपुर 25.0 15.3


(तापमान डिग्री सेल्सियस में)