-दो दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना, धूप से मिलेगी राहत

- गया सबसे अधिक ठंडा जिला, 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड

PATNA: सैटरडे दोपहर बाद पछुआ हवा की गति बढ़ने से फिर ठंड बढ़ सकती है। सैटरडे को सूर्यास्त होते ही तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। संडे से पारा और गिरने की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी।

न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी में फिर पछुआ में तेजी आने से शाम के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री कम है। संडे को इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है।

गया का तापमान सामान्य

से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे

गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को गया में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान 23.9 रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में अधिकतम तापमान 23.6 एवं न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 22.8 एवं न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।