दो दिन पूर्व पड़ोसी युवक के घर में घुसने के बाद से युवती थी तनाव में

- अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी की घटना, दोपहर में झूली पंखे से

- पूरे मामले में शुक्रवार को थाना पर दोनों पक्षों में हुआ था समझौता

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में दो दिन पहले घर में बुरी नियत से घुसे युवक के मामले के बाद तनाव में चल रही युवती ने शनिवार को पंखे से झूल एक अपनी जान दे दी। स्वजनों द्वारा इस घटना की दोपहर में दी गयी सूचना के बाद शाम में घटना स्थल पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। स्वजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोस का एक युवक बुरी नीयत से घर में घुसा था। युवती के शोर मचाने पर वह पकड़ा गया। इसके बाद से युवती तनाव में रह रही थी। हालांकि थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने देर शाम आवेदन सौंपा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

दोपहर से कमरे में थी बंद

इस संबंध में छोटी पहाड़ी निवासी बिजली मिस्त्री संत कुमार ने बताया कि दोपहर में लगभग 12:30 बजे 18 वर्षीया पुत्री अंशु कमरे में पंखे से झूल आत्महत्या कर लिया। पिता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक रूम में सोए थे। सुबह में जगी पुत्री नित्य क्रियाकर्म कर नौ बजे फिर कमरे में सोने चली गई। मां के साथ अच्य बच्चे खाना बनाने में सहयोग करने लगे। दोपहर में खाना खाने कमरे से अंशु बाहर नहीं निकली तब स्वजन ¨चतित हो गए। कमरे में झांका तो देखा कि अंशु पंखा के हुक से लटकी झूल रही है। मां च्े बच्चों की मदद से उसे उतारा।

15 अक्टूबर की घटना से थी परेशान

पिता ने बताया कि 15 अक्टूबर की मध्य रात पड़ोस में ही रहने वाला 19 वर्षीय मुनचुन बुरी नीयत से घर में घुसा था। पुत्री ने विरोध कर शोर मचाया तो वह भागने लगा। इस क्रम में चापानल के समीप फिसलकर गिर जाने से वह घायल हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि युवक की पिटाई हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। युवक द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण युवती तनाव में रहने लगी। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों ने अगमकुआं थाना में जाकर समझौता भी कर लिया। अचानक शनिवार को युवती ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। स्वजनों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। अन्य ¨बदुओं पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।