पटना ब्‍यूरो। महिला हेल्प डेस्क के लिए इस बार साढ़े तीन करोड़ रुपये की बजट आवंटित की गई है। पहले चरण में सीएम नीतीश कुमार ने 26 फरवरी 2023 को 500 थाना में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की थी। उस समय महिला हेल्प डेस्क के लिए पांच सौ करोड़ रुपये भी आवंटित किया गया था।

51776 महिलाओं ने रखीं समस्याएं


राज्य के 500 थानों में महिला हेल्प डेस्क के स्थापित होने के पश्चात अगस्त 2023 तक कुल 51776 महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर महिला हेल्प डेस्क में गयी हैं, जिसमें 6952 मामलों में प्राथमिकी अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है, 1737 मामलों को अन्य विभागों के पास अग्रसारित किया गया है तथा 19026 मामलों में असज्ञेय/निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

475 महिला पुलिस पदाधिकारी की तैनाती


कुल 850 महिला हेल्प डेस्क में 475 महिला पुलिस पदाधिकारी एवं 1982 महिला पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त हैं। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षत किया गया है।

महिला परामर्श केन्द्र


घरेलू हिंसा एव महिला प्रताडना से पीडित महिलाओं के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर महिला परामर्श केन्द्र है। परामर्श केन्द्र में महिला विकास निगम, बिहार सरकार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त परामर्शियों द्वारा सफल परामर्श दिया जा जाता है।