- 51 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: बारिश नहीं होने से परेशान लोगों ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए 48 घंटे की रामधुनी शुरू की है। यह रामधुनी बुधवार से शेखपुरा शहरी क्षेत्र के बुधौली अम्बेडकर नगर में शुरू की गई है। भगवान इंद्र को मनाने के लिए आयोजित इसी रामधुनी को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 51 कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर भीषण गर्मीं में लगभग दो किमी पैदल व खाली पैर यात्रा की।

बढ़ते अनैतिक कार्य को बताया कारण

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भी शामिल हुए। इस बाबत आयोजन समिति से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता पंकज कुमार, राकेश कुमार, संदीप राम आदि ने बताया कि यह रामधुनी अम्बेडकर नगर के लोगों ने खुद अपने सहयोग से आयोजित किया है। बताया गया कि रामधुनी शुक्रवार तक चलेगा। लोगों ने बताया कि धरातल बढ़ते अनैतिक कार्य और बढ़ते प्रदूषण का असर जलवायु पर भी पड़ रहा है। इन लोगों ने बताया कि जिला में पिछले दस वर्षों से बारिश कम हुई है।