- जू प्रबंधन को करना होता है आवेदन
PATNA : अगर आप शेर या बाघ पालने का शौक रखते हैं और इन जानवरों से लगाव है तो देर ना करें, अब इसे आसानी से गोद ले सकते हैं। खाना भी खिला सकते हैं। बस इसके लिए आपको जू प्रबंधन से परमिशन लेनी होगी। उसके बाद आप छह महीने या साल भर के लिए इन जानवरों को गोद ले सकते हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान में इन जानवरों के करीब क्ख् सौ से अधिक प्रजातियां है। जिसमें से अपने पसंद के जानवर को गोद ले सकते हैं। इसके लिए जू प्रबंधन को तय राशि देनी होगी। उसके बाद प्रबंधन उस राशि से गोद लिए जानवरों को खाना खिलाएगा। साथ ही संबंधित जानवर के बाड़े के पास गोद लेने वाले व्यक्तिका नाम और कब से कब तक गोद लिया गया है, इसकी जानकारी लिखी रहेगी।
बचेगा जू प्रबंधन का पैसा
जानवरों को खाना खिलाने के लिए जू प्रबंधन को अलग से बजट तय करना होता है। अगर जू के जानवरों को अधिक से अधिक लोग गोद लेते हैं तो जू प्रबंधन का इस मद में पैसा बचेगा। जिसे जू के अन्य विकास कार्यो में उपयोग किया जा सकता है।
एक व्यक्तिसाल भर ले सकेंगे गोद
उद्यान के क्भ् प्रजातियों के जानवरों को एक व्यक्तिछह महीने और सालभर के लिए गादे ले सकते हैं। इससे अधिक समय के लिए नहीं। अधिक समय के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। उसके बाद ही फिर से जानवरों को गोद ले सकेंगे। उद्यान के जानवरों को कोई प्रतिष्ठान, संस्थान या कंपनी वाले भी गोद ले सकते हैं। वे एक साल, दो साल, तीन साल या पांच साल के लिए जानवरों को गोद ले सकते हैं।
गोद लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
उद्यान के जानवरों को गोद लेने के लिए सबसे पहले जू प्रबंधन को आवेदन करना होगा। इसमें बताना होगा कि कौन से जानवर को कितने दिनों के लिए गोद लेना चाहते हैं। उस जानवर को यदि कोई पहले से गोद नहीं लिया है तब आसानी से मिल जाएगा। अन्यथा पहले से गोद लिए व्यक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद ही दूसरे के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
गोद लेने की राशि
जानवरों के नाम छह महीने सालभर
हाथी क्.भ्0 लाख ख्.ख्भ् लाख
जिराफ क्.ख्0 लाख क्.80 लाख
शेर क् लाख क्.भ्0 लाख
बाघ क् लाख क्.भ्0 लाख
हिमालयन भालू भ्0 हजार 7भ् हजार
तेंदुआ भ्0 हजार 7भ् हजार
गोल्डन कैट ख्0 हजार फ्0 हजार
लैपर्ड कैट ख्0 हजार फ्0 हजार
जंगल कैट ख्0 हजार फ्0 हजार
(एक व्यक्तियों के लिए)
जानवरों के नाम - एक साल - दो साल - तीन साल -पांच साल
हाथी - फ्.8भ् लाख - भ्.8ख् लाख - 7.भ्9 लाख - 9.भ्7 लाख
जिराफ - ख्.7भ् लाख - ब्.क्भ् लाख- भ्.ब्ख् लाख - म्.8फ् लाख
शेर - क्.98 लाख- ख्.99 लाख- फ्.90 लाख - ब्.9ख् लाख
बाघ -क्.98 लाख-ख्.99 लाख- फ्.90 लाख- ब्.9ख् लाख
तेंदुआ -क्.क्0 लाख-क्.म्म् लाख- ख्.क्7 लाख - ख्.7फ् लाख
चिम्पांजी - क्.भ्0 लाख-ख्.ख्भ् लाख- फ् लाख - ब् लाख
उद्यान में मौजूद जानवरों को व्यक्तिके अलावा संस्थान या कंपनी वाले भी गोद ले सकते हैं। जू प्रबंधन की ओर से राशि तय की गई है, जिसे देना होगा। इसके बाद उस राशि से जानवरों को खाना खिलाया जाएगा।
- नंदकिशोर, डायरेक्टर, संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना