-गया के बीएमपी-तीन के मैदान में सेना भर्ती रैली में पहुंचे 11 जिले के नौजवान

GAYA/PATNA: सेना बनने के लिए यूथ की टोलियां उमड़ रही है। बिहार सैन्य पुलिस-तीन के ग्राउंड में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन मंगलवार को 11 जिलों के यूथ जोश के साथ पहुंचे। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए यूथ देर रात से ही ग्राउंड में एंट्री के लिए कतारबद्ध हो गए थे। निर्धारित समय पर कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र की जांच के बाद ग्राउंड में एंट्री दी गई। रैली के पहले दिन 11 जिले के कैंडिडेट्स पहुंचे। सैनिक नर्सिग सहायक के पद और औरंगाबाद, जमुई, जहानाबाद, नालंदा एवं नवादा जिलों के कैंडिडेट्स के सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए भर्ती दौड़ का आयोजन किया गया।

2900 कैंडिडेट्स पहुंचे

सेना भर्ती प्रमुख कर्नल विक्रम सैनी ने बताया कि पहले दिन 2900 प्रतिभागी रैली ग्राउंड में आए थे, जिसमें 2600 दौड़ में सफल रहे। इसमें 251 प्रतिभागी सभी स्टेज को पारकर पासआउट हुए। पासआउट होने वाले प्रतिभागियों की बुधवार को स्वास्थ्य जांच होगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार को अरवल, कैमूर, भभुआ, गया, शेखपुरा, लखीसराय और रोहतास जिलों के कैंडिडेट्स के लिए सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए और औरंगाबाद, जहानाबाद जिले के कैंडिडेट्स के लिए सैनिक तकनीकी पद के लिए दौड़ होगी। पहले दिन डीएम अभिषेक सिंह ने

निरीक्षण किया।

दो वर्ष से यहां सेना बहाली हो रही है। निश्चय ही इससे मगध प्रमंडल सहित आसपास के जिलों के कैंडिडेट्स को लाभ मिल रहा है।

-अभिषेक सिंह, डीएम, गया