-दरभंगा के केवटी में टूटा बांध, सीतामढ़ी में रेड अलर्ट जारी

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार में संडे को भारी बारिश के कारण कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के गोपालपुर गांव में फिर जमींदारी बांध टूट गया। इससे कई गांवों में बागमती का पानी फैल गया है। दो दिन पूर्व भी बांध टूटा था। मधुबनी के बेनीपट्टी, बिस्फी, मधवापुर व मधेपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। गंडक का जलस्तर 1.72 लाख क्यूसेक रहा। कई जिलों में डूबने से 8 की मौत हो गई।

डूबने से आठ की मौत

उत्तर बिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें मधुबनी के तीन, समस्तीपुर के एक और सीतामढ़ी के चार लोग हैं।

बिथान प्रखंड क्षेत्र में फैला पानी

समस्तीपुर में बागमती और करेह के जलस्तर में वृद्धि से बिथान प्रखंड क्षेत्र में पानी फैल रहा है। सीतामढ़ी में बागमती और अधवारा समूह की नदियां लाल निशान के ऊपर है। जिले में 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद जलजमाव के कारण शिवहर- सीतामढ़ी और शिवहर- पिपराही- मोतिहारी पथ पर परिचालन बंद रहा। पश्चिम चंपारण में पहाड़ी नदियां उफान पर हैं।