एल्यूमनी मीट में सुनाई जीत की कहानी
ये कहानी है रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के पूर्व छात्रों की। कॉलेज में हुई एल्यूमनी मीट के दौरान इन स्टूडेंट्स ने लिट्टी चोखा को वर्ल्ड फेमस बनाने की कहानी बताई। इन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चारलोट में इंडियन फेयर का आयोजन किया गया। इस फेयर में इन स्टूडेंट्स ने फूड स्टॉल लगाया। इस स्टॉल में विदेशियों को लिट्टी-चोखा खिलाया गया। स्टूडेंट्स ने बताया कि अमेरिकियों ने पहले दिन ही सिर्फ चार घंटे में पूरा स्टॉल खाली कर दिया।

फूड स्टॉल पर टूट पड़ी भीड़
लिट्टी-चोखा की कुछ ऐसी ही कहानी एक अप्रवासी भारतीय अभिषेक सिन्हा ने भी सुनाई। अभिषेक बैंक ऑफ अमेरिका में वाइस प्रेसिडेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने बीते सितंबर महीने में यहां आयोजित इंडियन फेयर में अपना एक अलग फूड स्टॉल लगाया। इस स्टॉल में इन्होंने यहां के कुछ बिहार-झारखंड के लोगों के साथ मिलकर लिट्टी-चोखा, समोसा और चावल-मटन लोगों को सर्व किया।

पढ़ें इसे भी : बच्चे ने कुत्ते के साथ की ऐसी मस्ती, जिसे देख दुनिया रह गई दंग!

जब लोगों ने कहा, और लाओ...
अभिषेक बताते हैं कि अमेरिकियों ने उनके स्टॉल पर लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि उनके बनाए व्यंजनों में लोगों ने सबसे ज्यादा लिट्टी-चोखे को पसंद किया, इसके पीछे कारण ये था कि वो डिश बेहद मसालेदार थी। देखते ही देखते समय के अंदर लोगों ने पूरा स्टॉल खाली कर दिया। सिर्फ यही नहीं लोग लगातार और लिट्टी-चोखे की मांग कर रहे थे।

पढ़ें इसे भी : महिला के पेट से निकला 'बेलन', डॉक्टर हैरान कि गया कैसे

अब बन गई पूरी संस्था
उस समय अभिषेक को जब कुछ और नहीं सूझा तो वो जल्दबाजी में अपने बिहारी दोस्तों के साथ घर आए और यहां 100 लिट्टी-चोखा बनाया। उसे लेकर वो फेयर में लौटे फिर सिर्फ 2 घंटे में ही लोगों ने सारा लिट्टी-चोखा खत्म कर दिया। उसके बाद से अमेरिका में बिहार-झारखंड के इस तरह के खास व्यंजन बनाने वाले लोगों का एक ग्रुप बना दिया गया। इस ग्रुप को नाम दिया गया 'स्पर्श'। अब 'स्पर्श' नाम के इस संगठन में यहां करीब 150 लोग आकर जुड़ गए हैं। फिलहाल इस संगठन से अमेरिकी लोग हर बार लिट्टी-चोखे की ही डिमांड रखते हैं।

पढ़ें इसे भी : यह टी-शर्ट पहनने बाद साफ-साफ दिखती है पूरी बॉडी

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk