- किट काउंटर से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर तक लगी भीड़

- सुबह 5 बजे से जुटने लगे साइकिल के दीवाने

PATNA: फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल प्रजेंट्स ए वन साइकिल दैनिक जागरण आई नेक्स्ट बाइकॉथन सीजन 11 का फ्लैग ऑफ डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर साइकिल के दीवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास तो बहुत हो रहा है मगर हम पर्यावरण की चिंता नहीं करते हैं। सारे नियम तोड़ते हैं। ये सबसे बड़ी चिंता का विषय है। कोई यज्ञ करने से अच्छा है कि व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सोचे। इस दिशा में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का बाइकॉथन बेहतर कदम है जो सीधे तौर पर पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। लोग अगर साइकिलिंग करना शुरू करेंगे तो प्रदूषण की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।

पर्यावरण संतुलित रहने से ही जीवन संतुलित रहेगा

फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल प्रजेंट्स ए वन साइकिल दैनिक जागरण आई नेक्स्ट बाइकॉथन सीजन 11 के मुख्य अतिथि रहे बिहार के कला संस्कृति एवं खेल मंत्री प्रमोद कुमार

ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलित रहने से ही जीवन संतुलित रहेगा। बाइकॉथन साइकिल रैली पर्यावरण संकट से लडऩे में सहायक होगी। लोग पर्यावरण के

महत्व को नहीं समझ रहे हैं। खुशहाल जीवन लोग तबतक जी रहे हीं जब तक पर्यावरण संतुलित है। अगर प्रदूषण की समस्या कम नहीं हुई तो संकट के बादल छा जाएंगे। इसलिए प्रदूषण को कम करने के लिए साइकिलिंग बहुत आवश्यक है।

बाइकॉथन के उत्साह में रंग गए यूथ

फॉच्र्यून प्रजेंट्स एवन साइकिल दैनिक जागरण आई नेक्स्ट बाइकॉथन सीजन 11 में हिस्सा लेने वाले साइकिल के दीवानों की भीड़ सुबह 5 बजे से ही लगने लगी। गांधी मैदान के गेट

नंबर एक पर सफेद टी शर्ट और कैप लगाए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। किट काउंटर से लेकर ऑन स्पॉट काउंटर तक भीड़ देखने लायक थी।

पुरस्कारों की हुई बारिश

सुबह 7 बजते ही सड़कों पर साइकिलिंग के दीवानों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिव्यांग जनों ने भी ट्राई साइकिल से रैली में जोश बढ़ाने का काम किया। गांधी मैदान के गेट नंबर एक

से लेकर आयकर गोलंबर तक एनसीसी और पुलिस के जवानों ने बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई। जैसे ही रैली क्त्राइस्टचर्च डायोसेशन स्कूल के ग्राउंड में पहुंची जहां सांस्कृतिक क

ार्यक्त्रम पर साइकिल के दीवाने झूमने लगे। इसके साथ पुरस्कारों की बारिश के साथ बाइकॉथन के मंच से समारोह में आए अतिथियों ने फिटनेस का मंत्र दिया। समारोह के मुख्य अतिथि कला संस्कृति एवं खेल मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बाइकॉथन ने युवाओं के अंदर एक अलग उत्साह और उमंग भर दिया है। इससे निश्चित तौर पर प्रदूषण की समस्या कम

करने का चाह बढ़ेगी। जिससे लोग बीमारी मुक्त रहेंगे।