1 . राज कपूर का असली नाम रणबीर था। 'राज' सभी कपूर भाइयों के नाम में बीच में लगाया जाता था।

2 . राज कपूर की सबसे पहली जॉब 'क्लैपर ब्वॉय' की थी। इस नौकरी के एवज में इन्हें महीने के 10 रुपये बतौर पगार मिलती थी।

3 . राज एक्टर बनने से पहले असल में म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहते थे।

4 . राज कपूर ने अपनी स्क्रीन इमेज को 'ट्रैम्प' के मशहूर चार्ली चैपलिन के रूप में प्रस्तुत किया। इन्हें हिंदी फिल्म जगत के चार्ली चैपलिन के रूप में देखा जाता था।

5 . वह भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे।

6 . 1935 में जब उनकी उम्र महज 11 वर्ष थी, उन्होंने फिल्म 'इंकलाब' में एक्टिंग की।

7 . इसके बाद वह 'बांबे टॉकीज़' स्टूडियो में सहायक का काम करते थे। फिर इन्होंने केदार शर्मा के साथ 'क्लैपर ब्वॉय' का भी काम किया।

8 . इनके पिता पृथ्वीराज कपूर को विश्वास नहीं था कि उनका बेटा 'क्लैपर ब्वॉय' के अलावा भी कुछ कर सकेगा, लेकिन केदार शर्मा ने इनकी प्रतिभा को सही मायने में आंका और 1947 में अपनी फिल्म 'नीलकमल' में एक्ट्रेस मधुबाला के साथ इनको काम करने का मौका दिया।

9 . इसके बाद 24 साल की उम्र में 1948 में ही इन्होंने अपने स्टूडियो आरके फिल्म्स की भी स्थापना कर ली।

10 . उसके बाद से वह अपने समय के सबसे कम उम्र के निर्देशक बनकर दर्शकों के सामने आए। 1948 में इन्होंने पहली बार फिल्म 'आग' का निर्देशन किया। इसी के साथ यह अपने समय की सबसे सफल फिल्म रही।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk