कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। गर्मियों का मौसम के साथ अप्रैल के महीना की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर किसी को थिएटर में आराम के साथ मूवी देखना काफी ज्यादा पसंद आता है। इसी के साथ भाईजान सलमान खान भी इस ईद अपने फैंस के लिए अपनी फिल्म की सौगात लेकर आ रहे हैं। इस अप्रैल में कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जल्दी से एक नजर डालते है अप्रैल मूवी लिस्ट पर...

1. फूले - 04 अप्रैल 2023
अनंत महादेवन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म फूले 04 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ एक्टर प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे।

2. गुमराह - 07 अप्रैल 2023
वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म गुमराह अपकमिंग 07 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य राॅय कपूर, रोनित रॉय के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

3. क्रैक: जीतेगा तो जियेगा - 14 अप्रैल 2023
जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल स्टारर ये फिल्म इस अप्रैल 14 तारीख को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

4. चंगेज - 21 अप्रैल 2023
एक्शन-क्राइम थ्रिलर से लैस ये फिल्म चंगेज आगामी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म को राजेश गांगुली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जीत, सुष्मिता चटर्जी और रोनित राॅय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

5. किसी का भाई किसी की जान - 21 अप्रैल 2023
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इस मूवी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है।

6. ठग्स - 25 अप्रैल 2023
इस फिल्म को बृन्दा ने डायरेक्ट किया है वहीं इस फिल्म में कई साउथ एक्टर्स नजर आएंगे। ये फिल्म ठग्स ओरिजिनल तमिल भाषा में बनी है जिसे बाकी भाषाओं में डब किया जाएगा।

7. बैड बॉयज - 28 अप्रैल 2023
राजकुमार संतोषी द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा हिन्दी रोमांटिक फिल्म है। वहीं इस फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले भी राजकुमार संतोषी, रंजीत कपूर और संजीव ने मिलकर लिखे हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट में राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दर्शन जरीवाला, नमाशी चक्रवर्ती, अमरीन कुरैशी, स्वास्ता चटर्जी आदि नाम शामिल है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk