कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अक्टूबर में भी बड़े सितारों की फिल्में बड़े पर्दे पर आने जा रही हैं। एक फिल्म कंगना रनोट की है। कंगना स्टारर फिल्म 'तेजस' अक्टूबर 2022 में रिलीज को तैयार है। इसके अलावा अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म 'राम सेतु' भी अक्टूबर की 24 तारीख को रिलीज होगी। इसके अलावा 7 अक्टूबर को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी रिलीज होगी।

तेजस
कंगना फिल्म में एक वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसे सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को RSVP मूवीस द्वारा प्रोडक्शन हाउस के तहत निर्माण किया जा रहा है, जिसने ब्लॉकबस्टर मिलिट्री ड्रामा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्माण भी किया था। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। फिल्म की कहानी इसी ऐतिहासिक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

राम सेतु
राम सेतु अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक शानदार फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्यदेव कंचराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मिस्टर एंड मिसेज माही
करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी, धर्मा प्रोडक्शंस एक क्रिकेट-थीम वाली फिल्म बना रही है। फिल्म का नाम 'मिस्टर एंड मिसेज माही स्टोरी' रखा गया है, एमएस धोनी के बाद यह फिल्म धोनी के जीवन पर बनी दूसरी फिल्म होगी। एमएस धोनी की इस वॉल्यूम 2 फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk