-इंडिपेंडेंस डे के दिन गवर्नमेंट स्कूलों में लगाया जाएगा रीडिंग फेयर

-बच्चों के लैंग्वेज नॉलेज को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है प्रयास

GORAKHPUR: बच्चों के स्कील डेवलपमेंट के लिए गवर्नमेंट स्कूल्स में लगातार नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। बच्चों के अंदर लैंग्वेज की नॉलेज और पढ़ने की ललक का विकास होना बेहद जरूरी है। रीडिंग स्किल्स बच्चों की पढ़ने और समझने की क्षमता को डेवलप करता है। इसके लिए गोरखपुर के सभी परिषदीय और प्राथमिक स्कूलों में 15 अगस्त को रीडिंग फेयर लगाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी गवर्नमेंट स्कूलों में इसे आर्गनाइज करने का निर्देश दिया गया हैं।

बच्चों को मिलेगा टास्क

सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ने के लिए रीडिंग कॉर्नर तैयार किए जाएंगे। इसके तहत एक टेबल पर बुक्स को अरेंज किया जाएगा। इसमें बच्चों के इंट्रेस्ट की स्टोरी बुक्स, पोयम बुक्स समेत उनको लुभाने के लिए कई तरह की बुक्स को शामिल किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को अपनी पंसद की बुक्स पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूरी एक्टिविटी के तहत बच्चों को अपनी मनपंसद बुक्स पढ़ने के बाद कहानी सुनाने का टास्क भी ि1दया जाएगा।

स्टोरी के आधार पर कराएंगे प्ले

बच्चों की रूचि पढ़ने में बढ़े इसके लिए स्टोरी के आधार पर प्ले कराएं जाएंगे। इसमें 5-5 बच्चों का ग्रुप बनाकर रोल डिवाइड किए जाएंगे। स्टोरी का सेलेक्शन बच्चे अपनी पंसद से करेंगे। इसके तहत कहानी के आधार पर बच्चों से एक्टिंग कराई जाएगी। साथ ही पिक्चर कार्ड के जरिए भी बच्चों को पढ़ने के लिए अवेयर किया जाएगा।

बच्चे बनाएंगे नए वर्ड

रीडिंग फेयर में टीचर्स चार्ट पेपर पर एक वर्ड लिखेंगे। जिसे पढ़कर बच्चों को वर्ड के लास्ट कैरेक्टर से फिर एक नया वर्ड तैयार करना होगा। इसके बाद जो भी नया वर्ड आएगा उससे बच्चों को एक कहानी भी बनानी होगी।

एक मिनट में पढ़नी हाेगा कहानी

रीडिंग फेयर में सभी बच्चों को अपनी पंसद की एक कहानी 5 से 10 मिनट तक पढ़नी होगी। इसके बाद उसी कहानी को उन्हें एक मिनट में अच्छे एक्सप्लेन करनी होगी। बाद में टिचर्स बताएंगे कि किसने एक मिनट में कहानी को सबसे अच्छी तरह से एक्सप्लेन किया।

यह है गाइडलाइन

-कई तरह की एक्टिविटिज की मदद से बच्चों को पढ़ने के लिए अवेयर किया जाएगा।

-प्रोग्राम में बच्चों के साथ पैरेंट्स को भी शामिल किया जाएगा।

-बच्चों के अलावा टीचर्स और पैरेंट्स भी गीत, कहानी कविता, संस्मरण, किस्सा आदि सुनाएंगे।

-स्कूलों को इसके लिए पहले से तैयार रखनी होगी।

वर्जन

गाइडलाइन आने के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारी और टीचर्स को इसकी जानाकारी दे दी गई है। सभी को अपने-अपने स्कूल में इंडिपेंडेंस डे के पहले सारी तैयारी पूरी कर लेनी है, ताकि रीडिंग मेले में कोई प्रॉब्लम ना आएं।

बीएन सिंह, बीएसए, गोरखपुर