नई दिल्ली (एएनआई)। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का रविवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मिसाइल को भारत में निर्मित भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से दागा गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने कहा कि मिसाइल ने अरब सागर में एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।
दुश्मन के खिलाफ युद्धपोतों को बना देगा घातक
एक जटिल सैन्य प्रक्रिया से गुजरने के बाद ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक पिन प्वाइंट एक्युरेसी के साथ लक्ष्य को आसानी से भेद दिया। ब्रह्मोस मिसाइल लंबी दूरी तक हमले के लिए एक प्राथमिक अस्त्र है। यह मिसाइल भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को दुश्मनों के खिलाफ और ज्यादा घातक बना देगा।


डीआरडीओ ने बताया पिन प्वाइंट रही एक्युरेसी
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस 18 अक्टूबर, 2020 को भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से दागा गया। इसने अरब सागर स्थित एक लक्ष्य को आसानी से भेद दिया। डीआरडीओ ने ट्वीट किया कि लक्ष्य पिन प्वाइंट एक्युरेसी के साथ भेदा गया। साथ ही डीआरडीओ ने यह भी ट्वीट किया है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ को बधाई दी है।

National News inextlive from India News Desk