- इलाहाबाद से आजमगढ़ जा रही थी सिविल लाइंस डिपो की बस

- जौनपुर के सिकरारा के पास बरगुदर सई पुल पर ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

JNN: जौनुपर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर सई नदी पुल पर बुधवार दोपहर इलाहाबाद से जौनपुर आ रही बस ओवरटेक के चक्कर में एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए फ्0 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि फ्भ् लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में चार जौनपुर, जबकि एक-एक लोग बिजनौर, गाजीपुर व आजमगढ़ के निवासी थे। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

बचाने के चक्कर में हुई घटना

सिविल लाइंस डिपो की बस यूपी 70 सीटी 8क्ब्9 सुबह करीब क्0 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना हुई और करीब दो बजे सिकरारा पहुंची। आगे सई नदी के बरगुदर पुल पर चढ़ते समय चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में बस रेलिंग तोड़ते हुए बाई तरफ खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भाग कर मौके पर पहुंचे, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से हताहतों को बस से बाहर निकाला जाने लगा। जिला अस्पताल को अलर्ट कर घायलों व मृतकों को एंबुलेंस से वहां भेजा गया। राहत कार्य में जिला मुख्यालय से लेकर आस.पास की सभी एंबुलेंस लगी रहीं। अस्पताल में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, सांसद केपी सिंह, डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

हादसे में जिनकी हुई मौत

- ज्योति प्रकाश सिंह (ख्9 वर्ष) जौनपुर

- कन्हैयालाल सेठ (भ्भ् वर्ष) जौनपुर

- धनीराम (फ्भ् वर्ष) आजमगढ़

- परिचालक शैलेषचंद्र श्रीवास्तव (फ्0 वर्ष) गाजीपुर

- रवि चौहान (फ्म् वर्ष) जौनपुर

- मो। इकबाल (ब्ख् वर्ष) जौनपुर

- मगन देवी (भ्भ् वर्ष) बिजनौर

- एक अज्ञात व्यक्ति।