कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हाे गया। खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज लगभग 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गए। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अफसर माैके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।


उपचार हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
इस संबंध में एत्मादपुर की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने बताया कि आगरा खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगभग 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना कैसे हुई इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

National News inextlive from India News Desk