- दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई परिवहन निगम की बस

- टिकैतनगर व जैदपुर के टोल प्लाजा के निकट हाइवे पर हुई मार्ग दुर्घटना

BARABANKI: विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। टिकैतनगर क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अनुबंधित बस फूंक दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

तेज रफ्तार ट्रक से भिड़े

जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान बस्ती जिले के हरैया ग्राम निवासी (फ्भ्) वर्षीय अरुण सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अरूण की पत्‍‌नी (फ्ख्) वर्षीय निहारिका सिंह, सास (भ्ख्) वर्षीय सास शांति सिंह व साली पूजा सिंह पुत्री लालचंद गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तीनों को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताते हैं कि अरुण सिंह अपनी सास शांति सिंह को बस्ती से लखनऊ चिकित्सक को दिखाने कार से जा रहे थे कि दोपहर एक बजे के करीब हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना नहीं हुई है। सफेदाबाद संवादसूत्र के अनुसार बाइक से कॉलेज जा रहे विद्यार्थी को सामने से दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कोठी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मवैया निवासी सुशील कुमार वर्मा (ख्0) पुत्र रहस बिहारी हिंद मेडिकल कॉलेज का ब्लड ट्रांसफ्यूजन टेक्नीशियन पाठ्यक्रम का छात्र है। सुबह करीब नौ बजे कॉलेज जा रहा था तभी धरसनिया गांव के पास एक अन्य बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया। सुशील को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूंक दी बस

वहीं, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के टिकैतनगर भेलसर मार्ग पर साइकिल से घर जा रहे एक वृद्ध को अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस फूंक दी। क्षेत्र के ग्राम मंझेला निवासी सत्तर वर्षीय शिवसागर सिंह साइकिल से टिकैतनगर घर जा रहे थे कि दोपहर तीन बजे के करीब सामने से भेलसर की ओर जा रही अनुबंधित बस ने टक्कर मार दिया। मौके पर शिव सागर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद चालक अनुबंधित बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मार्ग दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस फूंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों को समझा-बुझाकर गुस्सा शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।