दिखा 10 का दम

किसी भी स्टूडेंट की लाइफ में क्लास 10 का रिजल्ट सबसे ज्यादा मायने रखता है। पहली बार बोर्ड एग्जाम को फेस करने के बाद रिजल्ट का खौफ न चाहते हुए भी चेहरे पर नजर आ ही जाता है। सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही था। वो रिजल्ट को लेकर डरे हुए थे। इंटरनेट ने झेलाया तो डर और बढ़ गया लेकिन जैसे ही रिजल्ट सामने आया, चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरुवार को सीबीएसई के सभी स्कूल्स में 10 वालों का दम देखते ही बना। आप भी देखिये कैसा रहा बनारस में ये रिजल्ट

'ग्रेडिंग' ने स्टूडेंट्स के चेहरे खिलायी मुस्कान

-सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में ओवरआल 98.29 परसेंट स्टूडेंट सफल

- इस बार भीर बॉयज की तुलना में ग‌र्ल्स ने मारी बाजी

- देर तक सर्वर ने रूलाया, रिजल्ट देखते ही झूम उठे स्टूडेंट

VARANASI:

आखिर वो घड़ी आ गयी जिसका स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थे। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दसवीं का रिजल्ट गुरुवार को दोपहर में डिक्लेयर हुआ। रिजल्ट देखते ही सभी झूम उठे। ग्रेडिंग के नियमों के चलते स्टूडेंट्स के चेहरे खिले-खिले नजर आए। सब्जेक्ट वाइज परफार्मेस में जो कहीं चूक भी रहे थे, उन्हें भी खेल-कूद और एक्स्ट्रा कॅरिकुलर की वजह से ओवरआल अच्छा ग्रेड मिल गया। इससे हर कोई झूमता नजर आया। बनारस में इस एग्जाम में 98.ख्9 परसेंट स्टूडेंट सफल रहे। ग‌र्ल्स का पास परसेंट 98.भ्ख् रहा जबकि 98.क्म् परसेंट ब्वायज सफल रहे। इस तरह इस साल भी बॉयज की तुलना में ग‌र्ल्स ने बाजी मार ली।

कंफ्यूजन हुआ समाप्त

सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर पिछले कई दिनों से कंफ्यूजन की स्थिति बनी थी। स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स में भी रिजल्ट जानने को लेकर बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट जानने के लिए सुबह से ही स्टूडेंट्स स्कूल्स, घर या साइबर कफे में कंप्यूटर से चिपके रहे। करीब ख्.फ्0 बजे रिजल्ट देखने के साथ मानो जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि बहुत सारे स्कूल्स में रिजल्ट को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखा। कई स्कूल्स में तो ताले लटकते दिखे। इसकी मुख्य वजह होम एक्जामिनेशन रहा। कई स्कूल्स में बोर्ड से न जुड़कर स्टूडेंट होम एग्जाम को प्रिफरेंस दिया। कई स्टूडेंट्स का कहना था कि अच्छे मा‌र्क्स वालों को रिजल्ट की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। सिटी के लगभग सभी स्कूल्स ने क्0वीं में सेंट परसेंट रिजल्ट का दावा किया।

सर्वर ने खूब किया परेशान

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को कसरत करना पड़ा। स्टूडेंट्स का कहना था कि सीबीएसई के सर्वर ने काफी परेशान किया। कई बार ट्राई करने के बाद ही रिजल्ट शो हो रहा था। बहरहाल रिजल्ट देखने के बाद स्टूडेंट्स ने टीचर्स के साथ ही पैरेंट्स से आशीर्वाद लिया। इसके बाद धार्मिक स्थलों पर जाकर मत्था टेका। फिर स्टार्ट हो गया एक दूसरे का मुंह मीठा करने का दौर, जो देर रात तक चला।

मा‌र्क्स नहीं ग्रेडिंग

दसवीं में स्टूडेंट्स के रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। गे्रडिंग सिस्टम में मा‌र्क्स को सीजीपीए (कमोनेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) में डिवाइड किया गया है। क्0 सीजीपीए पाने वाले 90 परसेंट से अधिक मा‌र्क्स माना जाता है। इसी तरह 9 सीजीपीए को 80 परसेंट से अधिक मा‌र्क्स माना जाता है।

होम एग्जामिनेशन वाले रहे अधिक

इस बार सीबीएसई दसवीं के बोर्ड एग्जाम में बनारस से टोटल ख्8म्भ् स्टूडेंट्स अपीयर हुए। वहीं होम एग्जामिनेशन में शामिल होने की संख्या क्क्,700 के करीब थी। स्कूल्स का दावा है कि बोर्ड व होम एग्जामिनेशन में कोई अंतर नहीं है। होम एग्जामिनेशन में भी पेपर बोर्ड से ही आते हैं। दोनों की इंपॉर्टेस बराबर है। सिर्फ सोच का फर्क है।

सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट

ग्रेड मा‌र्क्स ग्रेड प्वाइंट

ए-क् 9क्-क्00 क्0.0

ए-ख् 8क्-90 9.0

बी-क् 7क्-80 8.0

बी-ख् म्क्-70 7.0

सी-क् भ्क्-म्0 म्.0

सी-ख् ब्क्-भ्0 भ्.0

डी फ्फ्-ब्0 ब्.0

ई-क् ख्क्-फ्ख् एनओ

ई-ख् 00-ख्0 एनओ

--------------------

ग्रेडिंग पर अंक निकालने का तरीका

-अधिकतम सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट दस तय है। क्0 का अधिकतम व न्यूनतम औसत 9.भ् स्वीकार किया गया है।

-यदि किसी स्टूडेंट का सीजीपीए 9.8 है तो इसको परसेंट में बदलने के लिए 9.भ् से गुणा करने पर मा‌र्क्स की जानकारी की जा सकती है।

-इस तरह क्0 ग्रेड प्वाइंट का मतलब हुआ क्0 गुणे 9.भ् यानि 9भ् परसेंट। इसी प्रकार अन्य ग्रेड प्वाइंट का मा‌र्क्स में परसेंट निकाला जा सकता है।

-------------

बनारस में क्0वीं का रिजल्ट

सीबीएसई स्कूल 8म्

स्टूडेंट क्ब्भ्70

ब्वायज 9म्क्ख्

ग‌र्ल्स ब्9भ्8

टोटल पास परसेंट 98.ख्9

ग‌र्ल्स का पास परसेंट 98.भ्ख्

बॉयज का पास परसेंट 98.क्म्