कानपुर। Chaitra Navratri 2020 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi : चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से प्रारंभ हो गई है। प्रथम दिन से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। आज यानि कि प्रथम दिन घरों में लोगों ने कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री की पूजा की। इन नौ दिनों में नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के रूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है। चलिए जानते हैं उनकी पूजा अर्चना किस प्रकार करें कि वो आपसे प्रसन्न हों। जानें उन्हें क्या भोग लगाएं, क्या चढ़ाएं व पूजन के दौरान कौन सी आरती करें।

मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं शक्कर का भोग

नौ दुर्गा में ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय व अत्यंत भव्य है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला व बाएं हाथ में कमंडल रहता है। साधक यदि भगवती के इस स्वरूप की आराधना करता है तो उसमें तप करने की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन संघर्ष में वह विचलित नहीं होता है। भगवती ब्रह्मचारिणी की कृपा से सदैव विजय प्राप्त होती है। मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाएं और घर के सभी सदस्यों को दें। इससे आयु में वृद्धि होती है।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती - Chaitra Navratri 2020 Day 2 Maa Brahmacharini Aarti:

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो ​तेरी महिमा को जाने।

Hindu New Year 2020 Wishes: ढेर सारी शुभकामनाओं संग करें नव सवंत्‍सर 2077 का स्‍वागत, शेयर करें ये Messages

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

chaitra navratri 2020 day 2 maa brahmacharini puja: ऐसे लगाएं शक्कर का भोग और करें इस आरती से उन्‍हें प्रसन्न

Navratri 2020 Wishes Hindi: इन खूबसूरत मैसेज और Images संग अपनों को भेजें माता का आशीर्वाद

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी।