कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chaitra Navratri 2024 Best Colours: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका माता रानी के भक्त काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हिंदू धर्म के इस त्योहार को पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। क्योंकि हिंदू परंपराओं के मुताबिक, इसी दिन से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। नवरात्रि का ये त्योहार पूरी तरह से मां दुर्गा को समर्पित होता है। माना जाता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों सबकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही उन्हें पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इन सबके अलावा इन नौ दिनों में अलग रंगों के कपड़े भी पहने जाते हैं। जानिए कौन से हैं वो रंग।

पहला दिन - पीला
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें पीले कपड़े पहनकर पीले फूलों के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए।

दूसरा दिन - हरा
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें हरे कपड़े पहनकर उनकी पूजा करनी चाहिए। हरा रंग आप में नई ऊर्जा भर देगा।

तीसरा दिन - स्लेटी
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें स्लेटी कपड़े पहनने चाहिए, जो बुराई के विनाश को दर्शाता है।

चौथा दिन - नारंगी
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें स्लेटी कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि वो माता कुष्मांडा का पसंदीदा रंग है।

पांचवां दिन - सफेद
नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें शांति का प्रतीक सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

छठा दिन - लाल
नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें लाल कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि वो माता कात्यायनी का पसंदीदा रंग है।

सातवां दिन - नीला
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

आठवां दिन - लाल
नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नौवां दिन - गुलाबी
नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन हमें गुलाबी कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि वो माता कात्यायनी का पसंदीदा रंग है।