नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में भारतीय अनुसंधान अंतरिक्ष संगठन (इसरो) मुख्यालय का दौरा करेंगे, वह चंद्रयान 2 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की यात्रा को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।  

मोदी करेंगे स्पेस क्विज विजेताओं के साथ बात

बयान के मुताबिक 'पीएम इस कार्यक्रम के दौरान पूरे भारत में कक्षा 8 से 10 के छात्रों के लिए आयोजित स्पेस क्विज़ के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे,'। उन्होंने कहा कि इसरो की मोदी की यात्रा भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ावा देने और युवाओं में नई सोच और जिज्ञासु भावना के विकास को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 2 मिशन को 'हृदय से भारतीय, आत्मा में भारतीय' कहा है!

पूरी तरह से स्वदेशी मिशन

आम भारतीय नागरिकों के लिए मिशन के महत्व को रेखांकित करते हुए, उन्होंने कहा, 'प्रत्येक भारतीय को जो बात खुशी से भर देती है, वह यह है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है।' भारत का मून लैंडर विक्रम 7 सितंबर को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।

Chandrayaan 2 : आज चांद पर उतरेगा चंद्रयान -2, यहां देख सकते हैं आप ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण

शनिवार सुबह छुएगा चंद्रमा की सतह

बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क के सैटेलाइट कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिक ऐतिहासिक क्षण की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसरो ने कहा, 'लैंडर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच चंद्रमा की सतह की ओर झुकाना शुरू किया जाएगा, जो सुबह 1.30 से 2.30 बजे के बीच सतह छुएगा।' लगभग चार घंटे की लैंडिंग के बाद, विक्रम रोवर प्रज्ञान को इससे बाहर निकलने और चांद की मिट्टी की जांच करने की अनुमति देगा।

India’s Moon Mission Chandrayaan 2: स्पेस पॉवर बनने की ओर एक कदम, अमेरिकी वैज्ञानिक भी रख रहे निगाह

National News inextlive from India News Desk